“आपने डीपी बदली क्या ?”
आज शहीद दिवस है, आज ही भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी को शहादत मिली थी,और उस रोज उनके चेहरे पर रत्ती भर शिकन न थी अलबत्ता अफसोस ज़रूर था कि देश आजाद न देख सके, एक तरह से ठीक ही हुआ, अगर आज के हालात देख पाते तो द्रवित होते की किनके लिए वो सूली पर चढ़ गए। आज के समय में ये दिन दो तरीके से देखे जाते हैं आपने डीपी बदला की नही और देशभक्ति का आडंबर दोनो ही सूरतों में आप सिर्फ खुद को ही बेवकूफ बनाते हैं या यूं कहें कि ये सोचकर प्रफुल्लित होते हैं कि मैंने अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वाह कर लिया, लेकिन क्या सच में ??? क्योंकि आपने सिर्फ अपने को उस होड़ में शामिल करने की दौड़ लगाई जिसमें आप जैसे सैंकड़ों पहले से दौड़ रहे हैं, उनके लिए देशभक्ति फैशन और डीपी बदलना एक औपचारिकता, महज़ खुद की उपस्थिति दर्ज कराने भर की। आईये अब आडंबर की बात करते हैं, वो सभी स्वन्त्रता के सिपाही जो देश पर जान न्योछावर कर गए , भले उनके विचारधाराएँ अलग रही हों लेकिन ध्येय एक ही था अंग्रेजों से मुल्क को स्वाधीन कराना और उन्होंने अपने अपने चयनित रास्तों से इसे अंजाम तक पहुंचा कर ही दम लिया। लेकिन ये क्या...